Home / देश / भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह समेत पहुंचे कई बड़े नेता

भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह समेत पहुंचे कई बड़े नेता

एक पहल (गुजरात)। सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम पद तक का सफर तय करने वाले भूपेंद्र पटेल प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बने। यह कहा जा रहा है की गुजरात में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले उन्हें लाकर पार्टी लीडरशिप ने सत्ता विरोधी माहौल और पटेल समुदाय की नाराजगी तो साधने का प्रयास किया है। हालांकि इस कोशिश में दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम नितिन पटेल को नजरअंदाज किए जाने से फूट का डर भी बना हुआ था। शायद यही वजह थी कि सुबह ही भूपेंद्र पटेल पहले नितिन पटेल के घर पहुंचे और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पूर्व सीएम विजय रूपाणी से भी मुलाकात के लिए पहुंचे।
भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह में अमित शाह भी पहुंचे हैं। उनकी अगवानी के लिए भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल पहुंचे थे। नितिन पटेल के एयरपोर्ट पहुंचने से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि ऑल इज वेल है।

Check Also

Bettingsidor utan Svensk Licens med snabb registrering: En Expertjämförelse

Bettingsidor utan Svensk Licens med snabb registrering: En Expertjämförelse Hej, jag heter Johan Eriksson och ...