एक पहल (लखनऊ)। यूपी प्रेस क्लब एवं सहित्यगंधा द्वारा रविवार को ‘114वां सृजन सम्मान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह व सर्वेश अस्थाना, हसीब सिद्दीकी, शिव शरण सिंह, तथा मुकुल महान द्वारा वरिष्ठ व्यंग्यकार श्याम मिश्र को यह सम्मान दिया गया। साथ ही ‘साहित्यगंधा’ के अमृत विशेषांक का लोकार्पण भी किया। वर्षा श्रीवास्तव के संयोजन एवं संचालन में शिव भजन कमलेश की वाणी वंदना के साथ उत्कर्ष उत्तम, मंजूषा श्रीवास्तव, उत्तम सोनी, गोविंद गज़ब, आशुतोष शुक्ल, सरला शर्मा, डॉ शोभा त्रिपाठी, रेनू द्विवेदी, संध्या त्रिपाठी, अरविंद झा, प्रिया सिंह, हरि फैजाबादी, कमल किशोर भावुक, पंकज प्रसून, केवल प्रसाद सत्यम, आर बी शर्मा, योगी योगेश, प्रतिभा गुप्ता, रजनी राय, सुभाष रसिया, अशोक अवस्थी, रेनू वर्मा, विनोद शुक्ल, शीला वर्मा, राजीव वत्सल, सोमनाथ कश्यप,संतोष सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि द्वारा काव्यपाठ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी द्वारा की गई। इस अवसर पर लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिव शरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, यूपी प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव इफ्तिदा भट्टी, आदि उपस्थित थे।