Home / देश / किसानों के विरोध का हुआ असर; पंजाब-हरियाणा में धान की खरीद आज से होगी शुरू

किसानों के विरोध का हुआ असर; पंजाब-हरियाणा में धान की खरीद आज से होगी शुरू

एक पहल। पंजाब और हरियाणा में आज से खरीफ की प्रमुख फसल धान की खरीद शुरू होगी। दोनों ही राज्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्यों द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार ने इस बारे में उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले केंद्र ने भारी बारिश की वजह से धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक टाल दिया था और दोनों राज्यों के किसानों ने इसका भारी विरोध किया था। इसके बाद केंद्र ने फैसला बदल दिया।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। अब 3 अक्टूबर से खरीद शुरू होगी। हरियाणा सरकार का भी मानना है कि खरीद समय पर शुरू होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक के बाद मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि धान की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए अश्विनी चौबे से खरीद को जल्द से जल्द शुरू करने का आग्रह किया गया था।

अश्विनी चौबे ने ट्वीट किया, ‘कृषि भवन में शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में धान की खरीद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मिला। 3 अक्तूबर से हरियाणा एवं पंजाब में धान की खरीद शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर है।’

Check Also

Bettingsidor utan Svensk Licens med snabb registrering: En Expertjämförelse

Bettingsidor utan Svensk Licens med snabb registrering: En Expertjämförelse Hej, jag heter Johan Eriksson och ...