Home / उत्तर प्रदेश / डॉ आत्म प्रकाश सिंह अध्यक्ष और अतुल मिश्रा बनें महामंत्री

डॉ आत्म प्रकाश सिंह अध्यक्ष और अतुल मिश्रा बनें महामंत्री

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में प्राविधिक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव का हुआ आयोजन

EKPAHEL.IN (लखनऊ)। उत्‍तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग प्राविधिक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा और अभय कुमार की देखरेख में लखनऊ के सूचना भवन मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। शत प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव के परिणामों में डॉ आत्म प्रकाश सिंह को अध्‍यक्ष और चौथी बार जीत दर्ज करते हुए अतुल मिश्रा को महामंत्री घोषित किया गया।

इसके साथ ही मो अब्बास और सज्जन शुक्ला को उपाध्यक्ष, जीमल अहमद को संयुक्त मंत्री, राम दयाल को कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्‍यों में संदीप कुमार पाण्डेय, श्री खलील अहमद, श्रीमती रफत बानो, श्री अजय कुमार श्री सुशील कुमार रावत, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, मजहर अब्बास रिजवी हैं।

Check Also

₹1 करोड़ की क्षमता वृद्धि के बावजूद लौलाई में बिजली व्यवस्था बेहाल; JE का CUG बंद, 12 हजार परिवारों की जिम्मेदारी पर सवाल

15 अगस्त रात 10:30 बजे गई बिजली, 16 अगस्त शाम 7 बजे लौटी; तीन घंटे ...