Home / उत्तर प्रदेश / बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारनामे उजागर लाइनमैन ने रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद शराब के नशे में पैसों लेने की बात कबूली

बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारनामे उजागर लाइनमैन ने रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद शराब के नशे में पैसों लेने की बात कबूली

बीघापुर/उन्नाव।

बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारनामे जब उजागर होते हैं तो वही कर्मचारी कानून का सहारा लेकर खुद को बचा लेते हैं। ऐसा ही मामला गांव पाही खुर्द के मजरे जमुनाहार से प्रकाश में आया है। यहां सूरज पटेल पुत्र स्वर्गीय महादेव जो अपने घरेलू बिजली के कनेक्शन से घरेलू सबमर्सिबल पंप से अपने घर के बाहर क्यारियों में लगी सब्जी की सिंचाई कर रहा था। बीघापुर विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मी लाइनमैन वहां पहुंचकर उसके घर की वीडियोग्राफी करते हैं और यह कहते हुए की अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे हो। सूरज पटेल से ले देकर मामला निपटाने का फोन पर लाइनमैन रमेश से और संविदा कर्मी विजय कुमार से वार्ता करता है। लाइनमैन रमेश सूरज से 10000 रुपये देने को कहता है और मामले को खत्म करने की बात करता है। सूरज हमने व रमेश से हुई फोन वार्ता को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया जिसके बाद लाइन मैंने लिखित रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उसने शराब के नशे में पैसों की मांग की किंतु इसी बीच जब भ्रष्ट बिजली विभाग के कर्मचारियों की पोल खुली तो उन्होंने जेई के साथ पूरी टीम पहुंचकर सूरज के घर में छापेमारी करके उसे बिजली चोरी का आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

रिपोर्ट- डॉक्टर मान सिंह

Check Also

More than 70 cinematographers, every picture has its own story

EKPAHEL.IN | लखनऊ। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और तस्वीरों के जरिए समाज, संस्कृति ...