Home / उत्तर प्रदेश / किराया मांगना पड़ा महंगा; गर्ल्स पीजी में घुसकर दबंगों ने तानी बंदूक

किराया मांगना पड़ा महंगा; गर्ल्स पीजी में घुसकर दबंगों ने तानी बंदूक

लखनऊ। हजरतगंज स्थित गर्ल्स पीजी में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक स्पा सेंटर चलाने वाले दबंग ने गर्ल्स पीजी में घुसकर अपने असलहा धारी साथियों के साथ पीजी के संचालक पर बंदूक तान दी व जान से मारने की धमकी दी।

मामला लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज का है जहां एक गर्ल्स पीजी का संचालन करने वाले को पीजी में रह रही एक लड़की से किराया मांगा महंगा पड़ गया। पीजी संचालक का कहना है कि लड़की से किराए के लिए कई बार टोके जाने पर भी किराया नहीं दिया जा रहा था। एक दिन फिर से किराए के लिए टिकने पर लड़की ने फोन करके गोमती नगर सहित शहर के कई अन्य जगहों पर Sea and Salt नामक स्पा सेंटर चलाने वाले अपने तथाकथित मामा इरफान को बुला लिया।

इरफान अपने कई असलहाधारी साथियों के साथ गर्ल्स पीजी के अंदर घुस गए और पीजी संचालक को सभी ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही पीजी संचालक के ऊपर बंदूक भी तान दी और कहा मेरी भांजी इसी पीजी में रहेगी और एक फूटी कौड़ी भी नहीं देगी, जो करते बने कर लो।

बता दें की पूरा पीजी में लगे CCTV में कैद हो गया।

 

 

Check Also

गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर ...