
एक पहल (लखनऊ)। शनिवार को नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूरे प्रदेश के संगठन की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व I.A.S. राम बहादुर रावत व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम एवं प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद शामिल हुए। विभिन्न जनपदों से आये हुए जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पूरे जोर-शोर से स्वागत कर सभी को अपना कीमती समय देने के लिए अभिवादन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर रावत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों व आसमान छूती महंगाई से लोग कराह रहे हैं प्रदेश के लोगों के पास न नौकरी है और न कोई रोजगार। युवा जो देश के भविष्य हैं, वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।देश के अन्नदाता की फसल की उसे सही कीमत तक नहीं मिल रही है जिसके लिए वो आन्दोलन करने को मजबूर हैं। प्रदेश में बिजली की कीमतें इतनी अधिक हैं। प्रदेश में बिजली के बिल प्रति यूनिट इतनी अधिक है कि आमजन परेशान है। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। आज उत्तर प्रदेश में मुसलमानों पिछड़ों व अनुसूचित वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन व उत्पीड़न किया जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों को ताख पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए रावत ने कहा कि संगठित रहिये और संगठन को ताकतवर बनाइये क्योंकि संगठन में ही बल है और यही संगठन आने वाले चुनाव में जीत के रथ का पहिया आगे बढ़ाएगा। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम ने कहा कि हमारी पार्टी के बढ़ते कारवां को देखते हुए आज प्रदेश के सभी राजनैतिक दल सकते में हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस, बीजेपी ने प्रदेश के लोगों को छला है, हर वर्ग के लोग इन सभी दलों से नाराज़ है। नागरिक एकता पार्टी पर हर व्यक्ति की आस बन कर प्रदेश की राजनीति में उभरी है।जनता के अपार प्यार और विश्वास ने हमारे हौसलों की उड़ान में पंख लगाने का काम किया है। 2022 के चुनाव में पार्टी प्रदेश की चुनिंदा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नईम अंसारी, लखनऊ मंडल प्रभारी आर.डी.राम कनौजिया, मंडल उपाध्यक्ष गुलनाज बानों, मंडल सचिव अतिकुन्निसा, प्रदेश महासचिव राजेश कुमार वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सबीह फातिमा, लखनऊ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबा नईम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो० अनीश, लखीमपुर जिलाध्यक्ष मो० इब्राहीम अंसारी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मो० नाशिर अली, कुशीनगर जिलाध्यक्ष अबुल कैश, गोरखपुर जिलाध्यक्ष तैय्यब, जिलाध्यक्ष शशिकांत सोनकर, इलाहबाद जिला प्रभारी महताब अली शाह, जिला प्रभारी अलीगढ़ इमामुद्दीन, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष मुकेश रावत, लखनऊ नगर अध्यक्ष सलमान मंसूरी, शाहीन बानों नगर अध्यक्ष महिला सभा, वरिष्ठ सदस्य शोहराब, रुस्तम के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।
ek pahel ek pahel