Home / उत्तर प्रदेश / गोमती रिवरफ्रंट Scam: ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के घर CBI ने रात में ही डाला डेरा, हरिद्वार से लौटे परिवार से पूछताछ

गोमती रिवरफ्रंट Scam: ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के घर CBI ने रात में ही डाला डेरा, हरिद्वार से लौटे परिवार से पूछताछ

इटावा: गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में इटावा के राजकीय ठेकेदार पुनीत अग्रवाल से उनके आवास विकास कॉलोनी स्थित घर पर सीबीआई ने देर रात पूछताछ की. दरअसल सीबीआई की टीम सोमवार सुबह ही इटावा पहुंच गई थी और पुनीत अग्रवाल के आवास विकास स्थित मकान और चौगुरजी स्थित मकान पर छापेमारी की. लेकिन दिन में पुनीत अग्रवाल के दोनों मकानों पर कोई नहीं मिला. इस कारण एक मकान को सील कर दिया गया था.

पूरा परिवार हरिद्वार से आया वापस
सीबीआई की टीम आगे की जांच के लिए इटावा में ही रुक गई. देर रात पुनीत अग्रवाल और उनका परिवार अपने आवास विकास स्थित अपने घर पहुंचे, जहां पर सीबीआई की 6 सदस्य टीम पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार वालों से पूछताछ चली. पुनीत अग्रवाल के ड्राइवर ने बताया की पुनीत अग्रवाल और उनका पूरा परिवार हरिद्वार एक कार्यक्रम में गए हुए थे. सीबीआई रेड का पता चलने पर वह वापस लौटे हैं.

आमने-सामने बैठकर पूछताछ 
फिलहाल सीबीआई और पुनीत अग्रवाल आमने-सामने बैठकर सीबीआई द्वारा बनाई गई कई सवालों का जवाब चाह रही है. मसलन सीबीआई पूछना चाहती है कि उन्हें ठेकेदारी दिलवाले में कहीं किसी राजनेता का तो हाथ नहीं था. सीबीआई यह भी पता लगाना चाहती है कमीशन के रूप में कितना पैसा और किसे दिया. ऐसे बहुत सारे सवाल है जिनका जवाब सीबीआई को पुनीत अग्रवाल से चाहिए.

Check Also

₹1 करोड़ की क्षमता वृद्धि के बावजूद लौलाई में बिजली व्यवस्था बेहाल; JE का CUG बंद, 12 हजार परिवारों की जिम्मेदारी पर सवाल

15 अगस्त रात 10:30 बजे गई बिजली, 16 अगस्त शाम 7 बजे लौटी; तीन घंटे ...