फर्रुखाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। थाना कमालगंज क्षेत्र में मां की मौत और मायके आई महिला ने शुक्रवार को भाई से विवाद होने पर फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
थाना कमाल गंज के गांव अस्तल की रहने वाली विमला देवी (40) की शादी थाना राजेपुर के गांव जैनापुर के रहने वाले रामनारायण के साथ हुई थी। आठ दिन पहले उसकी मां का निधन हो गया। मां के निधन की खबर पाकर विमला देवी अपने पुत्र कमल किशोर के साथ मायके आई हुई थी। आज उसका शव गांव के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला।
विमला के पुत्र कमल ने बताया कि उसके मामा से मां का झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर कमालगंज के प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका मायके वाले कुछ छिपा रहे है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार