Home / उत्तर प्रदेश / मोदी के सर्टिफ़िकेट से योगी के रावणराज की सच्चाई नहीं छिप सकती: प्रिंयका

मोदी के सर्टिफ़िकेट से योगी के रावणराज की सच्चाई नहीं छिप सकती: प्रिंयका

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेष विधानसभा को अब लगभग 8 महीने रह गए हैं। ऐसे में यहां का राजनैतिक पारा अपने उफ़ान पर पहुंचता जा रहा है। अपनी कोई धरातल को जिंदा करने और 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नया अध्याय लिखने के लिए आज प्रियंका राजधानी लखनऊ पहुंच गईं। दोपहर 12ः30 बजे चौ. चरन सिंह एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।

ख़तरे में है लोकतंत्र

लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। प्रिंयका ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र खतरे में है। सरकार ही यहां लोकतंत्र को खत्म कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी आकर इनकी तारीफ कर अच्छे मुख्यमंत्री होने का सर्टिफ़िकेट दे रहे हैं। आखिर यूपी में ये क्या हो रहा है?

मौन धारण कर गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठी प्रियंका

अपने काफ़िले के साथ गांधी प्रतीमा पहुंचकर प्रियंका गांधी ने पहले गांधी प्रतीमा पर मार्ल्यापर्ण किया फ़िर लगभग 1 घंटे तक मौन धारण कर उप्र की योगी सरकार को ललकारने का संदेष दिया। इस दौरान प्रियंका ने चेहरे पर मास्क लगाकर मौन रखा। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में भय के माहौल के विरोध में प्रियंका ने मौन धरना दिया था। धरने पर उनके साथ उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विपक्ष अराधना मिश्रा(मोना), कांग्रेस पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक सोहेल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संविधान और लोकतंत्र का यूपी हो रहा हनन

उप्र की योगी सरकार पर हमलावर होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि न तो यहां लोकतंत्र सुरक्षित है और न ही यहां क़ानून नाम की कोई चीज़ रह गई है। यूपी सरकार संविधान का हनन कर रही है। पुलिस और प्रशासन का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। हम बता देना चाहते हैं कि हम लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं। लोगों के साथ खड़े होने आए हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे।

कोरोना के दूसरी लहर की नहीं की परवाह

प्रियंका ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव कराए गए। कितने अध्यापकों की मृत्यु हो गई। चुनाव में लगे कितने कर्मचारी मारे गए। तब आपने नहीं सोचा कि कोरोना है। पंचायत चुनाव में अभद्रता हो रही है। लोगों को पीटा जा रहा है। प्रशासन धमकी दे रहा है। विपक्ष भी मौन है। ऊपर से मोदी जी बधाई दे रहे हैं कि प्रदेश में बेहतरीन काम हुआ है।

पर्ची पर लिखकर दिया पुलिस को जवाब

धरने पर बैठी प्रियंका गांधी  से जब वहां मौजूद पुलिस के अधिकारी ने जब उनसे कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पर्ची पर लिखकर ही जवाब दिया कि पंचायत चुनाव के दौरान भी तो कोविड था।

किसान संगठनों के साथ बैठक की

शाम 6.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी से मिलने यूपी के किसान संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। किसानों से प्रियंका की कृषि कानूनों के अलावा आवारा पशुओं से होने वाले फसल को नुकसान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ आई थीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक पूरे षहर को झंडे बैनर होर्डिंग से पाट दिया गया। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।

कल ये रहेगा कार्यक्रम

प्रियंका शनिवार सुबह 10ः30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंच जाएंगी, जहां वह रात 7ः30 बजे तक रहेंगी।

शनिवार को अपनी बैठकों का दौर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी के ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात से शुरू करेंगी। शनिवार को ही वह रुकी हुई भर्तियों/प्रतियोगी छात्रों/ बेरोजगारों मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

बाद में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ पूर्व फ्रंटल और विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।

कौल हाउस में रुकेंगी, पास से होगी एंट्री

लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका प्रयागराज नारायण रोड स्थित कौल हाउस में रुकी हैं। यह आवास उनके रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का है। प्रियंका के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान पार्टी के स्तर से जारी किए गए पास के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति होंगी।

Check Also

जिम ट्रेनर निकला बाइक चोर

चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बाइक से जा रहे चोर को रोका बाइक छोड़ ...